About Us
From a childhood passion for wires and machines to empowering millions with practical electrical knowledge.
Millions Reached
Practical Electrical Knowledge Shared Online
1 Mission
Make Electrical Knowledge Practical & Simple
तारों से बंधा बचपन और एक इलेक्ट्रीशियन का मुकाम
मेरा नाम आमिर खान (AMIR KHAN) है और मैं राजस्थान की मशहूर मार्बल सिटी मकराना का रहने वाला हूँ।
मेरी ज़िंदगी का तारों से नाता शायद तब से जुड़ गया था, जब मैंने ठीक से होश भी नहीं संभाला था। पुराने ज़माने के जिस झूले में नीचे रस्सियों का ताना-बाना बुना होता था, एक रोज़ उसकी रस्सी टूट गई। कोई और सहारा न पाकर माँ ने घर में पड़ा बिजली फिटिंग वाला हाउस वायरिंग का तार उठाया और उसी से झूले के नीचे का पूरा जाल बाँध दिया। मैं उसी बिजली के तारों से बुने झूले पर बेफिक्री से झूलता रहा और सालों-साल उसी पर सोकर बड़ा हुआ। शायद कुदरत ने मेरे मुकद्दर में तारों पर ही सोना और उनसे गहरा रिश्ता बनाना उसी दिन लिख दिया था।
जैसे-जैसे समझ बढ़ी, खिलौने मेरी सबसे पसंदीदा चीज़ बन गए—खेलने के लिए नहीं, बल्कि उन्हें खोलने के लिए। बाज़ार से आई कोई भी गाड़ी मेरे हाथ में कुछ ही देर सलामत रहती। मेरा असली रोमांच यह जानने में था कि इसके भीतर ऐसा क्या है जो इसे चलाता है। नुकीली चीज़ों से पुर्ज़े अलग करना, बारीक तार छीलना, नन्हीं डीसी मोटर और पेंसिल बैटरी के बीच घंटों सिर खपाना मेरा रोज़ का खेल था। घरवाले तोड़फोड़ समझकर डाँटते, पर जब मेरे हाथ लगाने से कोई बंद पड़ा खिलौना फिर से दौड़ पड़ता, तो लगता मानो मैंने कोई करिश्मा कर दिया हो।

Explore, Learn & Grow Through My Social Channels
Calculate. Understand. Get It Right.
Explore our collection of practical electrical calculators designed to help you understand electrical concepts and make everyday calculations easier. From power and energy to electrical systems and components, find useful tools to support your learning.
Calculators
Inverter & Battery Backup Calculator
Solar Panel Size Calculator
Electrical Load Calculator
MCB Size Calculator
