घर में न्यूट्रल फॉल्ट (Neutral Fault) कैसे पहचानें और ठीक करें? – पूरा ब्लॉग
सबसे पहले जब किसी घर में फॉल्ट की शिकायत मिलती है, तो उस घर में जाना होता है और देखना होता है कि फॉल्ट का टाइप क्या है। फॉल्ट का टाइप देखने के लिए आपको सिंपल से तीन स्टेप फॉलो करने हैं:
पहला स्टेप: आपको अपने मेन लाइन में से न्यूट्रल को हटाना है। यदि मेन लाइन में से न्यूट्रल को हटा दिया जाता है, फिर भी घर की लाइट चल रही है, तो इसका मतलब यह हो सकता है कि कहीं न कहीं न्यूट्रल डायरेक्ट सरिए के अंदर कनेक्ट हो गया है। डायरेक्ट न्यूट्रल सरिए में जब कनेक्ट होता है, तो जमीन से वह अर्थ के माध्यम से न्यूट्रल बन जाता है घर में, जो अर्थिंग की मदद से पूरे घर की लाइट चलाता है। इसका मतलब सिंपल सा यही है कि उसको हम न्यूट्रल फॉल्ट कहते हैं। यानी मेन मीटर की जो न्यूट्रल लाइन है, वह हमारे हाथों से हटा दी गई है और फिर भी घर की लाइट चल रही है, तो फॉल्ट न्यूट्रल वाला ही होगा।
दूसरा स्टेप: जब आपने मेन न्यूट्रल को हटा दिया, तो अब आप अपने एमसीबी बॉक्स के पास आइए और एमसीबी बॉक्स को ओपन कीजिए। अंदर आपको दिखेंगे न्यूट्रल के काफी सारे झुंड (गुच्छे)। उन सभी झुंड में से सारे न्यूट्रल को अलग-अलग कर लें। यानी कि जितने न्यूट्रल एक जगह जुड़े थे, सब न्यूट्रलों को अलग-अलग कर लें।
फिर आप देखें कि किस कमरे की, किचन की या हॉल की लाइट चालू है या नहीं। न्यूट्रल पूरा अलग करने के बाद, जिस जगह पर फॉल्ट होगा, सिर्फ उसी जगह की लाइट चालू रहेगी और बाकी सारे बंद हो जाएंगे। जैसे ही आपने न्यूट्रल को अलग किया, तो आप देख पाएंगे कि किचन में, हॉल में या किसी रूम में कुछ न कुछ लाइट्स चालू रहेगी।
मान लीजिए, एग्जांपल के तौर पर रूम के अंदर फॉल्ट था, तो रूम के अंदर की लाइट चालू ही रहेगी, भले ही आपने मेन न्यूट्रल को हटा दिया है। तो आपने यहाँ तक फाइंड आउट कर लिया कि न्यूट्रल का फॉल्ट हमारे इसी कमरे से है।
अब रूम के अंदर सही जगह कैसे पता करें?
अब हमें तो पता चल गया है कि रूम के अंदर फॉल्ट है। अब उस रूम के अंदर किस जगह पर है, यह पता करते हैं। जैसे आप रूम के अंदर जाएंगे तो वहाँ पर आप पहले क्या चेक करेंगे? एक फैन बॉक्स चेक करेंगे और साइडों में जो चार लाइट बॉक्स होते हैं, उन्हें चेक करेंगे।
जब हम यह चीज़ चेक करेंगे, तो वहाँ पर आपको एक फॉल्ट नज़र आ सकता है और वह फॉल्ट किस प्रकार से बनता है, मैं बताता हूँ:
फैन बॉक्स और स्क्रू: जैसे आप फैन बॉक्स के अंदर फैन को इंस्टॉल करते हो, उसके बीच में एक राउंड शीट लगाते हो। राउंड शीट जब हम स्क्रू के माध्यम से कसते हैं, तो कभी-कभार यह होता है कि वह स्क्रू डायरेक्ट न्यूट्रल वायर से टच हो जाता है यानी तार छिल जाता है। उस वजह से भी न्यूट्रल फॉल्ट हो सकता है।
खराब फैन: दूसरा, जब आप फैन इंस्टॉल कर रहे हैं, तो हो सकता है कि फैन अंदर से शॉर्ट सर्किट हो या खराब हो, तो उसकी वजह से भी न्यूट्रल फ्लो कर सकता है यानी अर्थ बन सकता है।
कंसील्ड लाइट और टेप: तीसरा, आप जब कंसील्ड लाइट फिट करते हैं और उस कंसील्ड लाइट में आप टेप का यूज़ करते हैं, भविष्य में वह टेप ख़राब हो जाती है, खुल जाती है। तो वह जो टेप है, वह बॉक्स के टच हो जाती है जिससे सरियों के माध्यम से वहाँ न्यूट्रल फ्लो करता है। यानी कि वह लाइट पर भी फॉल्ट हो सकता है।
यानी कि आरसीसी (RCC) में आप कहीं पर भी चेक कर सकते हैं, कहीं पर भी फॉल्ट कनेक्ट हो सकता है। और ज़रूरी नहीं है कि यह न्यूट्रल ही टच हो; यह फेज भी टच हो सकता है, पॉइंट्स भी टच हो सकते हैं, इसको हम नेक्स्ट ब्लॉग में कवर करेंगे।
बट यहाँ पर आपने फाइंड आउट कर लिया कि रूम के अंदर किस जगह पर, कौन से न्यूट्रल में प्रॉब्लम आ रही थी। तो रूम वाले न्यूट्रल में हमें प्रॉब्लम मिली। और जहाँ पर भी आपको वह चीज़ टच मिले यानी कि न्यूट्रल वायर कहीं पर टच मिले, तो उसको रिमूव कर दीजिए और यह बिल्कुल फॉल्ट क्लियर हो जाएगा।
क्योंकि न्यूट्रल एक ऐसा पार्ट होता है जो झुंड में कनेक्ट होता है (यानी सभी लाइटों के, पंखों वग़ैरह के एक झुंड में कनेक्ट होता है), तो उसके टच होने के चांस ज़्यादा रहते हैं। इसलिए हमेशा बढ़िया सी टेप का इस्तेमाल करें। और अगर ज़्यादा झुंड वाला न्यूट्रल बना हुआ है, तो उसे किसी ख़ाली पाइप के अंदर डाल दें, ताकि भविष्य में वह टेप ढीली भी हो तो वह पाइप के अंदर से बाहर न निकले और सरिए के फैन बॉक्स या लाइट बॉक्स में टच न हो।
फॉल्ट ठीक करने के बाद की चेकिंग
अब आपका फॉल्ट बिल्कुल क्लियर हो गया है। अब आप एमसीबी बॉक्स में जाकर के पूरे तार को वापस से जोड़ दें, जो न्यूट्रल आपने अलग किए थे।
फिर आप मेन लाइन के पास वापस से न्यूट्रल को अलग करके चेक करें कि कहीं बिल्डिंग की लाइट चालू तो नहीं हो रही है। यदि बिल्डिंग की लाइट चालू नहीं हो रही है, सिर्फ़ फेज की मदद से (यानी नॉर्मल तरीके से) ही चालू हो रही है, तो समझ जाइए कि आपके घर का इलेक्ट्रिक फॉल्ट बिल्कुल क्लियर हो चुका है। अब आप न्यूट्रल को अच्छे से जोड़ें और आपका काम कम्पलीट!
इसी तरह की नई-नई ट्रिक जानने के लिए हमें फॉलो करें। ‘इलेक्ट्रिक साइंस ट्रिक’ YouTube चैनल पर यह वाले फॉल्ट का कम्प्लीट वीडियो है, जाकर ज़रूर चेक करें!
